छत्तीसगढ़

देवी-देवताओं को अपमानित करने वाला पास्टर गिरफ्तार

Shantanu Roy
11 March 2024 11:58 AM GMT
देवी-देवताओं को अपमानित करने वाला पास्टर गिरफ्तार
x
छग
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने कथित पास्टर बामिया पूर्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नगर पालिका वार्ड नंबर 25 के अमरैया पारा में पास्टर बामिया हिंदू धर्म के देवी देवताओं को अपमानित कर रहा था। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि हिंदूओं को ईसाई धर्म में शामिल होने माइक से प्रचार कर रहा था, जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत सचिव शिव कुमार साहू ने की थी। पुलिस ने पास्टर बामिया पूर्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। वहीं बैनर, पोस्टर, पुस्तकें, पानी, सरसों तेल की बोतल को जब्त किया है। मिली जानकारी अनुसार,वार्ड नंबर 25 निवासी शिव कुमार साहू ने बताया की वह सुबह अपने घर में था।
बामिया पूर्ति नाम का व्यक्ति पास्टर पादरी घर में टेंट और लाउडस्पीकर लगाया हुआ था। ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार कर रहा था। इस दौरान 100-150 की संख्या में हिंदू धर्म के लोग एकत्रित थे। इस दौरान पास्टर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपने झांसा दे रहा था। माइक से कह रहा था कि हिंदू देवी देवता किसी प्रकार की दुख दर्द को दूर नहीं कर सकते हैं। हमेशा परेशानियां रहती है। हिंदू देवी देवता कुछ नहीं कर सकते। ईसाई धर्म को कल्याण का रास्ता बता रहा था। शिव कुमार साहू की शिकायत पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बानिया पूर्ति को पुलिस हिरासत में लेकर सिटी कोतवाली ले आई, जिसे लेकर मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में सिटी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पास्टर बामिया पूर्ति पर लगाए आरोपों को झूठा बताया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने कहा कि बामिया पूर्ति पर हिंदू देवी देवताओं को अपमानित करने का आरोप है। आरोपी बामिया पूर्ति के खिलाफ धारा 295 A, छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 4 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
Next Story