छत्तीसगढ़

केशकाल घाट में जाम लगने से राहगीर परेशान

Nilmani Pal
22 Sept 2024 10:41 AM IST
केशकाल घाट में जाम लगने से राहगीर परेशान
x

कोंडागांव kondagaon news। केशकाल घाट पर एक बार फिर से जाम लगा है, जिससे यात्री बसों के साथ मालवाहक वाहन फंसे हुए हैं. घाट पर बीती रात वाहन के खराब होने के बाद से जाम लगा हुआ है. आज से केशकाल घाट की सड़क का नवीनीकरण का कार्य शुरू होना है. Keshkal Ghat

यह पहला मौका नहीं है जब केशकाल घाट पर जाम लगा हो. इससे पूर्व भी कई बार घाटी पर जाम लगने की वजह से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ब्रिटिश शासन में बनी सड़क अब जर्जर हो चुकी है और लगातार इसके नवीनीकरण की मांग की जा रही है.

लगातार हो रही जाम को लेकर कांग्रेसी 24 सितंबर से आंदोलन की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच सड़क नवीनीकरण के एक दिन पूर्व ही कलेक्टर ने जायजा लिया था. आज से शुरू होने वाले सड़क नवीनीकरण का कार्य की वजह से बीती रात से जाम को खत्म करने में पुलिस के जवान लगे हुए हैं.


Next Story