छत्तीसगढ़

रायपुर में उतारने पर परेशान हुए विमान यात्री

Nilmani Pal
15 Feb 2023 12:09 PM IST
रायपुर में उतारने पर परेशान हुए विमान यात्री
x

रायपुर। दिल्ली से प्रयागराज होते हुए बिलासपुर आ रही फ्लाइट कल अंधेरा हो जाने के कारण बिलासपुर के बजाय रायपुर में उतारी गई। यात्रियों को अपने खर्च पर रायपुर से बिलासपुर लौटना पड़ा। बिलासा एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को आए दिन परेशान होना पड़ता है। दिल्ली से बिलासपुर के लिए निकली फ्लाइट प्रयागराज से शाम 5:30 बजे रवाना हुई। बिलासा एयरपोर्ट में अंधेरा होने के कारण इसे रायपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। फ्लाइट में अनाउंसमेंट किया गया था कि यात्रियों को रायपुर से बिलासपुर जाने के लिए कंपनी की ओर से व्यवस्था की जाएगी लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story