
x
छग
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: होकर गुजरने वाली 77 ट्रेनों को रेलवे ने जून महीने में अलग-अलग तारीखों पर रद्द करने का फैसला लिया है। बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन के निर्माण कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। रेलवे के अनुसार 7 जून से 19 जून के बीच 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा 8 ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी, 6 ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त किया जाएगा और 5 ट्रेनें देरी से संचालित होंगी।
इस फैसले का असर छत्तीसगढ़ सहित पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत 7 राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा। गर्मी की छुट्टियों और समर सीजन के दौरान ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को राहत देने के लिए हसदेव एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। 8 से 19 जून तक कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस केवल कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर सेवा के रूप में संचालित होगी।
कई प्रमुख ट्रेनें जैसे हावड़ा-पुणे दुरंतो, सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस को रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा होकर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, विशाखापट्टनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को बीच मार्ग में समाप्त किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।
Tagsछत्तीसगढ़ ट्रेन रद्दबिलासपुर रेल मंडलचांपा रेलवे स्टेशनरेलवे अपडेट77 ट्रेन कैंसिलहसदेव एक्सप्रेसदुरंतो एक्सप्रेसज्ञानेश्वरी एक्सप्रेसरेलवे न्यूजट्रेन डायवर्टChhattisgarh train cancellationBilaspur Railway DivisionChampa Railway StationRailway Update77 trains cancelledHasdeo ExpressDuronto ExpressGyaneshwari ExpressRailway NewsTrain Diversion
Next Story





