छत्तीसगढ़
यात्रीगण ध्यान दें! CG में टाइम पर चलेंगी ट्रेनें, रेल मंत्री ने दिलाया भरोसा
jantaserishta.com
8 Aug 2023 8:25 AM IST

x
रायपुर. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से रायपुर सांसद सुनील सोनी ने सोमवार को मुलाकात की. इस दौरान सांसद सोनी ने रेल मंत्री से छत्तीसगढ़ की ट्रेनों के संबंध में चर्चा की. उन्होंने मंत्री से ट्रेनों की लेटलतीफी के बारे में चर्चा की. जिस पर रेल मंत्री ने विश्वास दिलाया कि 10 दिनों में ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जायेगा और ट्रेनें समय पर चलेंगी.
रविवार को रायपुर में आयोजित अमृत रेलवे स्टेशन कार्यक्रम के दौरान भी सांसद सुनील सोनी ने कहा था कि ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को हो रही असुविधा से उन्हें भी दुख होता है. लेकिन मेंटेनेंस के चलते ट्रेनें लेट हो रही हैं. रखरखाव का कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनें 120-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





