छत्तीसगढ़
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ट्रेन से जाने वाले मुसाफिरों की परेशानी बढ़ी
jantaserishta.com
11 April 2025 8:59 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ से होकर मुंबई-हावड़ा रूट पर चलने वाली 36 ट्रेनें आज (शुक्रवार) से 24 अप्रैल तक कैंसिल रहेंगी। ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, बंगाल जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच कोतरलिया रेलवे स्टेशन यार्ड को चौथी लाइन से जोड़ने का काम गुरुवार से शुरू हो गया।
इसके लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम 11 से 24 अप्रैल तक चलेगा। इसके चलते यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिससे भीषण गर्मी में यात्रियों की मुसीबतें बढ़ जाएंगी।
बदले हुए रूट से चलेंगी कई गाड़ियां
हावड़ा-मुंबई मेल 14 दिन और मुंबई-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस 8 दिन बदले मार्ग से चलाई जाएगी।
जेडी बिलासपुर-झारसुगुड़ा-बिलासपुर के बीच 45 दिन आधे रास्ते रद्द रहेगी।
निजामुद्दीन-रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 10 दिन आधे रास्ते ही चलेगी।
हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस और मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस 11 से 24 अप्रैल तक झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेंगी।
हावड़ा-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस 11, 14, 15, 16, 18, 21, 22 और 23 अप्रैल को बदले मार्ग से चलेगी।
मुंबई-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस 13, 15, 16, 17, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
बीच रास्ते में समाप्त होने वाली ट्रेनें
गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल 11 अप्रैल से 5 मई तक बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।
निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 9, 10, 12, 14, 15, 16, 17, 19, 21 और 22 अप्रैल को बिलासपुर और रायगढ़ के बीच नहीं चलेगी।
रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 11, 12, 14, 16, 17, 18, 19, 21, 23 और 24 अप्रैल को रायगढ़ और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच चौथी लाइन की लंबाई 206 किमी
बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच चौथी लाइन की लंबाई लगभग 206 किलोमीटर है। इसके निर्माण पर 2100 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में कोतरलिया यार्ड को चौथी लाइन से जोड़ा जाएगा। साथ ही इस सेक्शन में चौथी लाइन का विद्युतीकरण भी किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





