छत्तीसगढ़
रायपुर रिंग रोड पर बाल-बाल बचे यात्री, Bus स्टॉप में जा घुसी बस
jantaserishta.com
3 Sept 2026 2:20 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: रायपुर के रिंग रोड पर गुरुवार सुबह यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। ग्लोबल हॉस्पिटल के सामने टैंकर की टक्कर के बाद बस बेकाबू होकर सड़क किनारे बने बस स्टॉप में जा घुसी। हादसे के समय बस में 7 लोग सवार थे। किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि बस का अगला हिस्सा और बस स्टॉप का स्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, जीवन ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 04 E 3376 टाटीबंध से भाठागांव की ओर जा रही थी। सुबह करीब 9 बजे ग्लोबल हॉस्पिटल के सामने पहुंची, तभी टैंकर की टक्कर के बाद बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने बस स्टॉप से जा टकराई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बस स्टॉप का स्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
डीडी नगर थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे टैंकर की टक्कर के बाद यात्री बस अनियंत्रित होकर बस स्टॉप में घुस गई। हादसे के समय बस में 7 लोग सवार थे। हालांकि घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही किसी के घायल होने की सूचना है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। हादसे के कारणों और टैंकर की भूमिका को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





