
बिलासपुर। बिलासपुर से इंदौर जाने वाली ट्रेन में एक नशे में धुत्त यात्री ने TC से बदसलूकी की है। TC ने यात्री से टिकट चेक करने के लिए मांगा था। इसी बात पर वो बहस करने लगा। काफी देर तक उसने ट्रेन में ही विवाद किया। टीसी और आस-पास के लोगों ने उसे काफी समझाया, फिर भी वह नहीं माना।
रविवार को बिलासपुर से इंदौर जाने वाली नर्मदा एक्सप्रेस रवाना हुई थी। इसी ट्रेन के B3 AC कोच में मनोज भगत नाम का यात्री बिलासपुर से बैठा था। बताया गया कि उसने शराब पी रखी थी। इतने में टीसी रविंद्र कुमार पांडे वहां पहुंचे और उससे टिकट मांग लिया। मगर टिकट मांगने पर रविंद्र विवाद करने लगा। उसने टीसी से गाली-गलौज भी की है।
इसके बाद टीसी ने उसे काफी समझाया। आस-पास के लोगों ने भी उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माना। फिर टीसी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी थी। इधर, जब ट्रेन पेंड्रा स्टेशन में रुकी, तब टीसी उसे अपने साथ जीआरपी चौके ले गए। मगर यहां पर भी यात्री चौकी प्रभारी से विवाद करने लगा। चौकी प्रभारी से भी काफी बहस की। जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 151 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की है।