छत्तीसगढ़

मवेशी को बचाने के चक्कर में पलटी यात्री बस, बिजली पोल से भी टकराई

Nilmani Pal
20 July 2023 7:10 AM GMT
मवेशी को बचाने के चक्कर में पलटी यात्री बस, बिजली पोल से भी टकराई
x
छग

राजनांदगांव। नागपुर से रणवीरपुर जा रही एक यात्री बस आज सुबह ग्राम सीताडबरी के पास अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराते सड़क किनारे पलट गई। घटना में बस में सवार यात्रियों को हल्की चोंटे पहुंची है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। करीब दर्जनभर यात्रियों को सामान्य चोंट पहुंची है। जिनका छुईखदान चिकित्सालय में उपचार कर छुट्टी दे दी गई। वहीं बस में सवार 32 वर्षीय उमा साहू एवं 50 वर्षीय लताबाई साहू के सिर में चोंट लगने की खबर है। जिसका एक्स-रे किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार नागपुर से रणवीरपुर चलने वाली एक यात्री बस गुरुवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे ग्राम सीताडबरी के पास पहुंची ही थी कि अचानक सामने मवेशी आ गया, जिसे बचाने के फेर में बस अनियंत्रित होकर हाईटेंशन बिजली पोल को ठोकर मारते सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। यात्री बस के पलटने से यात्रियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बस की खिड़की और दरवाजे से बाहर निकाले। वहीं घटना की सूचना 112 को दी गई। सूचना के बाद पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल यात्रियों को छुईखदान चिकित्सालय लेकर पहुंची। हादसे में करीबन दर्जन यात्रियों को सामान्य चोंट लगी थी। जिनका उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश लोग शोक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। छुईखदान पुलिस घटना की विवेचना कर रही है।

Next Story