
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। संबलपुर ओवरब्रिज पर राजकिशोर क्षेत्र में रहने वाली युवती अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर केक काट रही थी। इसकी सूचना मिलते ही सकरी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती और तीन युवकों को हिरासत में लिया। जांच में चारों शराब के नशे में पाए गए। पुलिस ने युवती और युवकों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की है। मौके पर मौजूद कार को भी जब्त किया गया। पूरा मामला बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है।
सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि रविवार की रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग संबलपुर ओवरब्रिज के उपर कार में रखकर केक काट रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। ओवरब्रिज के उपर काले कलर की कार को सड़क पर खड़ी कर तीन युवक और एक युवती केक काट रहे थे। पुलिस ने मौके से कोरबा के गोकुल नगर में रहने वाले निहाल सांडिल्य(22), अतुल वर्मा(21) कोरबा के नेहरू नगर निवास प्रियांशु चौरासिया(19) को पकड़ लिया। उनके साथ राजकिशोर नगर में रहने वाली 19 वर्षीय युवती भी मौजूद थी।
पूछताछ में युवकों ने बताया कि निहाल का बर्थ डे होने पर सभी केक काटने के लिए आए थे। जांच में युवती और युवक शराब के नशे में मिले। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 285, 3(5) और मोटर व्हीकल एक्ट 185 के तहत कार्रवाई की है। आरोपित की कार को पुलिस ने जब्त किया। हाईकोर्ट ने सड़क पर अवरोध उत्पन्न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कुछ एक मामलों में कोर्ट ने राज्य शासन को दिशा निर्देश दिए हैं। इसके बाद से पुलिस की ओर से इस तरह की शिकायत मिलते ही कड़ी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि सड़क पर अवरोध उत्पन्न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





