छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी निचले समुदायों की भागीदारी
Shantanu Roy
11 March 2025 6:49 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने के कारण, दिल्ली लीगल सर्विस अथॉरिटी (DLSA) ने एक नई पहल शुरू की। इस पहल के तहत, दिल्ली की प्रत्येक अदालत में एसोसिएट मेंबर्स के रूप में महिलाओं को शामिल किया गया, जो जजों के साथ मिलकर केसों के निपटारे में योगदान दिया। इनमें अधिकांश महिलाएं दिव्यांग, कैंसर सर्वाइवर, एसिड अटैक विक्टिम, ट्रांसजेंडर समुदाय की सदस्य थीं। इसके अलावा, दो सेक्स वर्कर्स और एक बच्चा, जो एक रेप पीड़िता से जन्मा और अब वयस्क हो चुका है, को भी एसोसिएट मेंबर बनाया गया। इसी पहल के अंतर्गत, अधिवक्ता अनीता गुप्ता (56), जो स्वयं दिव्यांग होने के साथ-साथ कैंसर सर्वाइवर भी हैं, और फैमिली वेलफेयर कमेटी एवं सीनियर सिटीजन ट्रिब्यूनल की सदस्य रही हैं, को कोर्ट नंबर 41 में जज सुरभि शर्मा के साथ एसोसिएट मेंबर के रूप में कार्य करने का अवसर मिला। उनकी अदालत में एक ही दिन में चेक बाउंस के करीब 8,50से अधिक केसों का निपटारा किया गया। दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश एवं DLSA के कार्यकारी अध्यक्ष, जस्टिस बखरू ने अदालत में जजों और एसोसिएट मेंबर्स की इस भागीदारी की सराहना की। उन्होंने माना कि एसोसिएट मेंबर्स के योगदान से केसों का निपटारा अधिक प्रभावी और तेजी से हो रहा है।
DLSA के मेंबर सेक्रेटरी, जज राजीव बंसल ने कहा कि इस पहल से अदालतों पर केसों का दबाव कम होगा और लाखों केस एक ही दिन में सुलझाए जा सकते हैं। नई दिल्ली लीगल सर्विस अथॉरिटी के सेक्रेटरी जज कुमार राहुल और पटियाला हाउस कोर्ट की जिला जज श्रीमती सुखविंदर कौर के नेतृत्व में, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोक अदालत में आई महिलाओं और आए हुए लोगों के स्वास्थ्य के लिए न केवल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, बल्कि कोर्ट में आने वाली महिलाएं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को ध्यान में रखते हुए एक बहुत ही सराहनीय काम किया। उन्होंने मां शक्ति अंतर्राष्ट्रीय संस्था के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संचालित मां शक्ति आसरा सेंटर के द्वारा दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु पंजीकरण शिविर लगाया। साथ ही,DLSA द्वारा मां शक्ति संस्था की महिला विंग ने अपने पार्टनर VLCC (करोल बाग शाखा) के सहयोग से महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, सौंदर्य और पोषण पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया और वीएलसीसी की तरफ से ममता और उनकी टीम ने जागरूकता के साथ-साथ निःशुल्क कूपन वितरित भी वितरित कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





