छत्तीसगढ़
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत ग्राम मोहंदी में वृक्षारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल
Shantanu Roy
27 Sept 2025 10:18 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल आज महासमुंद जिले के सराईपाली क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सराईपाली विकासखंड के ग्राम मोहंदा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही उन्होंने स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण भी किया। प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहंदा के स्कूल परिसर में पीपल का पेड़ लगाया, इसी क्रम में सांसद रुप कुमारी चौधरी ने अशोक का पेड़ और बसना विधायक संपत अग्रवाल ने जामुन का पेड़ लगाया।
इसके पश्चात मंत्री श्री बघेल शासकीय माध्यमिक विद्यालय मोहंदा में साइकिल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ के राजगीत से हुआ। तदुपरांत प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह मातृ शक्ति के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है। साइकिल वितरण को लेकर उन्होंने कहा कि यह बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा प्रदान करेगा और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन देगा। इसके पश्चात सेवा पखवाड़ा अंतर्गत हो रहे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए आम जन से इस अभियान को सफल बनाने की अपील किए, साथ ही उक्त अभियान में रक्तदान में सहभागिता हेतु कहा ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीएसटी बचत उत्सव और स्वदेशी को लेकर दिए गए संदेश को प्रचारित प्रसारित करने कहा ताकि “लोकल फॉर वोकल” की संकल्पना पूरी हो सके। इसके पश्चात मोहंदा गांव में कंक्रीट सड़क निर्माण हेतु 10 लाख रुपये घोषणा किए, साथ ही विद्यालय परिसर में साइकिल स्टैंड हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा किए।
इस अवसर पर महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने ग्राम मोहंदा में आयोजित एक पेड़ माँ के नाम और साइकिल वितरण कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का क्षण है कि वृक्षारोपण का यह पुनीत कार्य ग्राम मोहंदा में हो रहा है। साथ ही उन्होंने छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण की बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार में बच्चों के लिए स्कूली सामग्री से लेकर भोजन एवं आवागमन के लिए साइकिल का प्रबंध कर रही है, ताकि उनके सपनों को उड़ान मिले। बसना विधायक संपत अग्रवाल ने जीएसटी पर हुई छूट पर केंद्र सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सराहनीय कदम है। इसके साथ ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत हो रहे कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए आम लोगों से इस अभियान के तहत हो रहे विविध कार्यक्रमों का लाभ लेने कहा। इस अवसर पर महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व विधायक सराईपाली त्रिलोचन पटेल, येतराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत सराईपाली लक्ष्मी पटेल, कलेक्टर विनय लंगेह,स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





