छत्तीसगढ़

राजधानी के सदर बाजार में बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा गिरा, लोगों में मचा हड़कंप

Deepa Sahu
16 Oct 2021 6:13 PM GMT
राजधानी के सदर बाजार में बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा गिरा, लोगों में मचा हड़कंप
x

फाइल फोटो 

ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर। राजधानी के सदर बाजार में बड़ा हादसा टल गया। खाली बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बिल्डिंग खाली थी। जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई। वरना बड़ा हादसा हो जाता है।

जानकारी के अनुसार सदर बाजार में पुरानी बिल्डिंग में मरम्मत कार्य चल रहा था। वहीं बिल्डिंग के पास मकान में रह रहे परिवारों ने मकान खाली कर दिया था, जिसके चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वहीं सदर बाजार में बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा गिरने से लोगों में हड़कंप मच गया।
Next Story