छत्तीसगढ़

किसान सम्मेलन में संसदीय सचिव ने किया किसानों को साल-श्रीफल से सम्मानित

Janta Se Rishta Admin
12 March 2023 11:40 AM GMT
किसान सम्मेलन में संसदीय सचिव ने किया किसानों को साल-श्रीफल से सम्मानित
x

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति नरतोरा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन शामिल होकर किसानों का साल-श्रीफल से सम्मान किया। शनिवार को ग्रामीण सेवा सहकारी समिति नरतोरा द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दारा साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन साहू, ग्रामीण सेवा सहकारी समिति नरतोरा के अध्यक्ष राजू दिवान, जनपद सदस्य हेमंत डड़सेना, खोम सिन्हा, मायाराम टंडन, राजा गंभीर, दिलीप चंद्राकर, माणिक साहू, रमन सिंग ठाकुर, लेड़गा साहू, हुमन दीवान, कृष्ण कुमार नर्मदा, गंगाराम पटेल, रामजी ध्रुव, डागा राम साहू मौजूद थे।

अपने संबोधन में संसदीय सचिव चंद्राकर ने भूपेश सरकार को किसान हितैषी सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों का कर्जमाफी के साथ ही वादे के मुताबिक समर्थन मूल्य में धान की खरीदी कर रही है। जिससे किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हुई है। किसानों के हित में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। किसानों को कृषि उपजों का सर्वाधिक मूल्य दिया गया है। प्रदेश में तिलहन, दलहन और कोदो-कुटकी की भी ख़रीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। किसानों को सभी न्याय योजनाओं की किश्त समय पर मिल रही है। राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से अन्नदाता खुशहाल है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों में ध्यान रखते हुए विधानसभा क्षेत्र में नवीन धान खरीदी केंद्र के लिए स्वीकृति दिलाई गई है। उनके विधायकी कार्यकाल में बड़गांव, कोसरंगी, अचानकपुर, अछोला, सरईपाली, डुमरपाली, सलिहाभाठा व मालीडीह में नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात मिली है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta