संसदीय सचिव ने की झेरिया लोहार समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिये 3 लाख रूपये की घोषणा

महासमुन्द। बम्हनी परिक्षेत्र के झेरिया लोहार समाज के नागरिकों ने आज विधायक कार्यालय पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। झेरिया लोहार समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर से मुलाकात कर बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार में शासन के नई शिक्षा नीति से हमारा समाज साक्षर हो रहा है। झेरिया लोहार समाज का कोई सामुदायिक भवन ना होने के कारण उन्हें छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा ऐसे ही जन कल्याणकारी योजनाओं का एक दुसरे से प्रचार प्रसार करने में परेशानी होती है। जिसके लिये उनके समाज को सामुदायिक भवन निर्माण के लिये 3 लाख रूपये देने की घोषणा विधायक चंद्राकर द्वारा की गई। जिससे समाज का विकास हो सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





