छत्तीसगढ़

घर लौट रहे थे माता-पिता और बेटा, रास्ते में हुए हादसे ने छीन ली तीनों की जिंदगी

jantaserishta.com
12 Oct 2026 1:32 PM IST
घर लौट रहे थे माता-पिता और बेटा, रास्ते में हुए हादसे ने छीन ली तीनों की जिंदगी
x
छत्तीसगढ़.
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में देर शाम बगीचा-बतौली स्टेट हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक से घर लौट रहे माता-पिता और उनके बेटे को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि, तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार सरडीह से अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव सामरबार लौट रहा था। इसी दौरान बगीचा थाना क्षेत्र के मैनी चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता, माता और पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story