छत्तीसगढ़

पार्सल कंटेनर ने कुचला, बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

Nilmani Pal
17 May 2026 5:51 PM IST
पार्सल कंटेनर ने कुचला, बाइक सवार बुजुर्ग की मौत
x
छग

जांजगीर-चांपा. जिले के बिर्रा चौक पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार पार्सल कंटेनर ने बाइक सवार को कुचल दिया. मौके पर ही बुजुर्ग मौत हो गई. मृतक की पहचान 55 साल के लक्ष्मण कुंभज के रूप में हुई है.

वह अपने परिचित के घर मरनी कार्यक्रम के लिए बिर्रा आए थे. जानकारी के मुताबिक, घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है. पार्सल कंटेनर की टक्कर से लक्ष्मण पहिए के नीचे आ गए, जिससे मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमास्टम के लिए बम्हनीडीह सीएचसी भेज दिया गया है. वहीं परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है.

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि लक्ष्मण कुम्भज बिर्रा में अपने एक परिचित के घर मरनी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. पुलिस ने पार्सल कंटेनर वाहन और उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Story