छत्तीसगढ़

पैरामेडिकल स्टाफ की मौत, ट्रक ने मारी ठोकर

Nil dhankar
10 April 2022 8:50 AM IST
पैरामेडिकल स्टाफ की मौत, ट्रक ने मारी ठोकर
x
छग

रायगढ़। चक्रधरनगर थानाक्षेत्र के संबलपुरी में शाकंभरी स्टील प्लांट के पास ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार शख्स की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में मारा गया शख्स तमनार में जिंदल की डिस्पेंसरी में पैरामेडिकल स्टाफ था।

जानकारी के मुताबिक जूटमिल गांधी नगर का रहने वाला सुरेश साहू (40) तमनार में जेपीएल द्वारा संचालित डिस्पेंसरी में पैरा मेडिकल स्टाफ था। वह दो-तीन दिनों की छुट्‌टी पर घर आया हुआ था। शनिवार शाम 5 वह ड्यूटी पर जाने के लिए निकला। इस दौरान सबंलपुरी के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। माना जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर ने सुरेश को बचाने के लिए स्टेयरिंग घुमाया लेकिन इससे पहले वह चपेट में आ चुका था। ट्रक सड़क किनारे स्थित स्कूल की बाउंड्रीवाल से जा टकराया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

Next Story