छत्तीसगढ़

अधीक्षण अभियंता की पत्नी पापरी मुखोपाध्याय को मिली पीएचडी की उपाधि

Nil dhankar
21 Jun 2023 2:45 PM IST
अधीक्षण अभियंता की पत्नी पापरी मुखोपाध्याय को मिली पीएचडी की उपाधि
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक कार्यालय में पदस्थ अधीक्षण अभियंता अतनु मुखोपाध्याय की पत्नी पापरी मुखोपाध्याय को अंग्रेजी साहित्य में मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर से पीएचडी (डाॅक्टर ऑफ फिलासफी) की उपाधि प्राप्त की है।

मुखोपाध्याय कलिंगा विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने यह उपलब्धि मैट्स विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डाॅ. रंजना दास सरखेल के मार्गदर्शन में प्राप्त की हैं। विदित हो कि मुखोपाध्याय के पीएचडी का विषय ‘‘समाज के अदृश्य मुद्दों की दृष्टा: अरुंधती रॉय के कार्यों के संदर्भों का सामाजिक, राजनीतिक व मनोवैज्ञानिक अध्ययन‘ था।‘‘

Next Story