छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पप्पू फरिश्ता ने की सौजन्य भेंट

Shantanu Roy
30 April 2024 3:52 PM GMT
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पप्पू फरिश्ता ने की सौजन्य भेंट
x
छग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कर्मठ और संवेदनशील आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज सीएम निवास में जनता से रिश्ता प्रेस समूह के प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता ने सौजन्य मुलाक़ात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने बड़ी आत्मीयता से पप्पू फरिश्ता जी से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और अखबार की सराहना की। मुलाक़ात के दौरान आम चुनाव और राज्य से जुड़े कई मसलों पर भी चर्चा हुई। पप्पू फरिश्ता जी ने उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास और प्रशासनिक कसावट की भूरि-भूरि प्रशंसा की।






Next Story