छत्तीसगढ़

'पप्पू भाई...' राहुल गांधी पर भाजपा विधायक का तंज, बहस की दी चुनौती

jantaserishta.com
10 Nov 2026 12:32 PM IST
पप्पू भाई... राहुल गांधी पर भाजपा विधायक का तंज, बहस की दी चुनौती
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: देश के प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर राहुल गांधी ने डिबेट के लिए चैंलेज किया है. उन्होंने पीएम मोदी को इस बात पर बहस की चुनौती दी कि कौन देशद्रोही है और कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर चल रहा. इस बीच रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी को दिमागी नक्सली बताया है. वहीं बहस के लिए चुनौती भी दी है.
विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि पप्पू भाई, मोदी जी ने आपको दिमागी नक्सल नहीं कहा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी विक्षिप्त मानसिकता को जाहिर किया है. उनके मनोभाव में नक्सली है. इसका मतलब राहुल गांधी दिमागी नक्सली है.
भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी को डिबेट के लिए चैंलेज किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से क्या, पहले भाजपा के छोटे कार्यकर्ता या मुझसे बहस कर लें. बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली के अवसर पर बस्तर पहुंचे थे. यहां उन्होंने जवानों के साथ दीपावली मनाई और मिठाई बांटकर त्योहार की खुशियां साझा की थीं. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में नक्सलवाद के खात्मे का जिक्र करते हुए कहा था कि हथियारबंद माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है, लेकिन नक्सलवाद का खतरा अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है.
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया था कि ‘दिमागी नक्सली’ राजनीतिक दलों समेत कई संगठनों में घुसपैठ कर चुके हैं. लोगों को संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पलटवार किया था. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि वे इस मुद्दे पर बहस करें कि कौन देशद्रोही है और कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story