छत्तीसगढ़

बसना तहसील साहू संघ के चुनाव में पंकज साव बने अध्यक्ष

Nil dhankar
30 Sept 2021 4:41 PM IST
बसना तहसील साहू संघ के चुनाव में पंकज साव बने अध्यक्ष
x

बसना। तहसील साहू संघ बसना का त्रिवर्षीय चुनाव गुरुवार को चुनाव प्रभारी जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष धरमदास साहू ,गंगाप्रसाद साहू प्रदेश स्तरीय न्याय प्रकोष्ठ छग,श्यामसुंदर साहू अंकेक्षक,मोतीराम साहू जिला कार्यकारिणी ,रामो साहू अध्यक्ष साहू तहसील संघ पिथौरा के गरिमामयी उपस्थिति में निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें पंकज साव तहसील अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। तहसील उपाध्यक्ष पद महिला के लिए दशमोती साव व पुरुष उपाध्यक्ष परसुराम साव निर्विरोध चुने गए। कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा की आरती से हुई। परिक्षेत्र तहसील के इस चुनाव में साहू समाज के वरिष्ठ व करीबी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ अध्यक्ष पद के लिए अपना संघर्ष प्रदर्शित किया। इस गैर राजनीतिक चुनाव में अपनों के बीच यह मुकाबले की टक्कर काफी रोमांचक नजर आई।

नव निर्वाचित अध्यक्ष पंकज साव ने कहा कि चुनाव सामाजिक व्यवस्था के लिए एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। जिसमें समाज के सभी लोगों का समान रूप समान अधिकार है। इसमें हार-जीत की कोई तुलना नहीं है। निर्वाचित पदाधिकारियों को जन्मजय साव, टिकेश्वर साव, शंकर साव, रूपानन्द साव, डॉ•डीकेसाव एवम उपस्थित साहू ग्रामीण परिक्षेत्र के नागरिकों ने उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही समाज को संगठित कर उत्थान के लिए कहा है। कार्यक्रम में महेंद्र साव, मीरा साव,प्रभा साव,ब्रतराम ,जदुमणि साव, दूलोचन साव डॉ ललित साव, हेमलाल साव,बाबूलाल साव, कृषणा साहू,लोकनाथ साव, उपेंद्र साव,नवीन साव,अभिराम साव,गनपत साव,पुरन्दर साव,उपस्थित थे।इस प्रेस विज्ञप्पति की जानकारी मीडिया प्रभारी रूपानंद साव ने दी।

Next Story