छत्तीसगढ़
रायपुर उत्तर विधानसभा से पंकज मिश्रा ने की दावेदारी
jantaserishta.com
21 Aug 2023 9:07 AM IST

x
रायपुर: रायपुर उत्तर विधानसभा के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य, प्रतिनिधि प्रदेश कांग्रेस कमेटी युवा नेता पंकज मिश्रा ने अपना आवेदन ब्लॉक अध्यक्ष के सामने प्रस्तुत किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले दावेदारों को ब्लॉक अध्यक्ष के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत करना है। इसी कड़ी में पंकज मिश्रा ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ अपना आवेदन जमा किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण जंघेल को उन्होंने अपना आवेदन दिया और कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक जन जन को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हम पुनः सरकार बनाएंगे। मुख्य रूप से बिज्जू बंजारे,अमर कुर्रे,गोपी जाल,संजू राव,वोकेश देवांगन,दुर्गेश सारथी,पंकज त्रिपाठी,संजू ठाकुर,गौतम साहू,बिज्जू बघेल,सत्तर चौहान,मो तहसीन,नरेश नवानी,सन्नी खटवानी,विकास जुसेजा,लोकेश वर्मा,योगेश तिवारी,पंकज ठाकुर,सैफ़ शाह,शाहिद क़ुरैशी,मनीष दास,रोमी वोहरा,विजय जादव,हर्षद पटेल,संकल्प मिश्रा,बॉबी सोनकर,जितेंद्र यादव, हेमंत पटेल,सचिन पांडेय,मनीष तिवारी,संतोष राव,सिमलू राव,सुमित खंडेलवाल,सुमित डागा,कृष्णा कश्यप,सुमित वर्मा,आकाश सोनी प्रकाश कुर्रे आदि सैकडो साथी उपस्थित थे।
Tagsरायपुर उत्तर विधानसभारायपुरकांग्रेसCG चुनावपंकज मिश्राRaipur North AssemblyRaipurCongressCG ElectionPankaj Mishra
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





