छत्तीसगढ़

CG BREAKING: अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में हड़कंप, मजदूर की लाश मिली, मजदूरों में आक्रोश

jantaserishta.com
18 Sept 2024 12:16 PM IST
CG BREAKING: अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में हड़कंप, मजदूर की लाश मिली, मजदूरों में आक्रोश
x
पुलिस मौके पर.
बलौदाबाजार: जिले से हिरमी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट (UltraTech Cement Plant) के मजदूरों के विश्राम गृह के पास एक मजदूर की लटकी हुई लाश मिली है. इस घटना से प्लांट में हड़कंप मच गया. वहीं सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही मजदूर की लाश को रस्सी काटकर हटा दिया गया था.घटना के बाद से मजदूरों में आक्रोश फैल गया है और मजदूर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. घटना की सूचना पर सुहेला पुलिस मौके पर पहुंच गई है और कार्रवाई में जुट गई है.
नाम न छापने की शर्त पर मजदूरों ने मीडिया को बताया कि जब भी कंपनी में कोई घटना होती है तो कंपनी अक्सर उसे दबाने की कोशिश करती है और मजदूरों पर दबाव बनाती है. साथ ही नौकरी से निकाल देने की धमकी भी दी जाती है, जिससे मजदूर भयभीत रहते हैं. आज की घटना में भी यही हुआ है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के पहुंचने के पहले ही रस्सी से लटकी मजदूर की लाश को नीचे उतारकर वहां से हटा दिया गया था.
घटना के बाद सुहेला थाना पुलिस समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. वहीं पुलिस मजदूरों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है. घटना के संबंध में एसडीओपी भाटापारा एश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि घटना हुई है पुलिस जांच में जुटी है. घटना का कारण अभी अज्ञात है. पंचनामा कार्रवाई की जा रही है. घटना के कारण की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story