छत्तीसगढ़

मगरमच्छ आने से गांव में मचा हड़कंप

jantaserishta.com
8 Aug 2026 10:33 AM IST
मगरमच्छ आने से गांव में मचा हड़कंप
x
देखें वीडियो.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर से लगे तरदा गांव में आज सुबह ग्रामीणों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने खतरा भांपते हुए सावधानी बरती और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि किसान सुबह खेत पर काम पर जाने के लिए निकले थे, तभी उनकी नजर मगरमच्छ पर पड़ी। किसानों ने तुरंत इसकी सूचना गांव के बाकी लोगों को दी। आकार में छोटा होने के कारण इसे मगरमच्छ का बच्चा बताया जा रहा है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मगरमच्छ गांव के पास से गुजरने वाली हसदेव नदी से भटककर खेतों की तरफ आ गया होगा। नदी से लगे होने के कारण इस इलाके में और भी मगरमच्छ होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिसे ध्यान में रखकर वन विभाग अपनी आगे की कार्रवाई में जुट गया है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेंद्र सारथी ने बताया कि अभी फिलहाल एक ही मगरमच्छ मिला है, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर रखा हुआ था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे कार्रवाई की जा रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story