छत्तीसगढ़

महिला चोरों से मोहल्ले में दहशत, बेहोश कर दे रहे वारदात को अंजाम

Nil dhankar
23 Nov 2022 8:27 AM IST
महिला चोरों से मोहल्ले में दहशत, बेहोश कर दे रहे वारदात को अंजाम
x

बिलासपुर। बिलासपुर में महिला चोरों का गैंग सक्रिय हो गया है, जिन्होंने महिला को बेहोश कर जेवर पार कर दिया। बर्तन बेचने के बहाने घूम रहीं दो महिलाएं पीड़ित के घर आई और उन्हें पकड़कर नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया और सोने-चांदी के गहने लेकर चंपत हो गईं। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

ग्राम परसदा निवासी दामिनी यादव गृहणी हैं। मंगलवार की सुबह वह अपने घर में अकेली थीं। इस दौरान वह घर के आंगन में अपने सोने-चांदी के गहनों की सफाई कर रही थीं। तभी एक महिला बर्तन बेचने के बहाने उनके आंगन तक पहुंच गई। महिला के पीछे युवती भी थी। उन्होंने दामिनी को बर्तन खरीदने के लिए बोला। तब उन्होंने मना कर दिया।

अनजान महिलाओं को देखकर दामिनी अपने गहनों को लेकर अंदर कमरे की तरफ जाने लगी। तभी पीछे से आ रही महिला ने उसे पकड़ लिया और दूसरी महिला ने कुछ नशीला पदार्थ सूंघा दी, जिससे वह बेहोश होकर जमीन में गिर गई। इसके बाद दोनों महिला जेवर लेकर भाग निकलीं।

Next Story