छत्तीसगढ़

डबल मर्डर से इलाके में दहशत, 15 आरोपियों को तलाश रही पुलिस

Nilmani Pal
9 Jan 2023 7:44 AM GMT
डबल मर्डर से इलाके में दहशत, 15 आरोपियों को तलाश रही पुलिस
x

दुर्ग। कबाड़ और लोहा चोरी के धंधे को लेकर भिलाई के हथखोज क्षेत्र में देर रात दो गुटों में जम कर चाकूबाजी हुई, इस संघर्ष में 2 लोगों की मौत मौके पर हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। भिलाई 3 थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है। इस घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार कबाड़ के अवैध कारोबार को लेकर यह पूरी घटना हुई है। चाकूबाजी में शामिल दोनों ही गुट आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं, कबाड़ और लोहा चोरी के धंधे को लेकर इनके बीच लंबे वक्त से खींचतान भी चल रही है।

कल देर रात भी पुलिस की मुखबिरी के शक में दोनों गुट के कुछ लोगों का आपस में विवाद हुआ। जिसके बाद नशे में धुत दोनों गुटों के लोगों ने अपने साथियों को इकट्ठा कर आपस में भिड़ गए। एक गुट के 25 तो दूसरे गुट के 7 लोग जमा हो गए। जिनके बीच जमकर मारपीट हुई।

काफी देर तक लात घूसे चले, जब एक गुट को दूसरे गुट से संख्या में कम होने का एहसास हुआ तो उन्होनें घटना स्थल से भागना शुरू किया। जहां 5 लोग तो भाग निकले लेकिन 2 लोग पहले गुट के हत्थे चढ़ गए। जिसमें बाद के 25 लोगों ने मिल कर दोनों की पिटाई और चाकू से वार कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची और आधा दर्जन से अधिक सीसीटीवी फुटेज खँगाल कर आरोपियों की पहचान की। रातभर कार्रवाई कर 3 थाने की पुलिस और क्राइमब्रांच ने सयुक्त कार्रवाई कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बाकी अन्य 15 आरोपियों की पहचान कर उनकी खोजबीन कर रही है।

Next Story