छत्तीसगढ़

NSS कैंप में हड़कंप, बेहोश हुई दर्जनभर छात्राएं

Nilmani Pal
14 Dec 2024 11:00 AM IST
NSS कैंप में हड़कंप, बेहोश हुई दर्जनभर छात्राएं
x
छग

धमतरी। जिले में आयोजित किए गए NSS में भाग लेने वाले 10 से 12 कॉलेज छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि सभी छात्राएं गांव में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कार्य कर रही थीं, तभी वे अचानक बेहोश हो गई। इस घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने तत्काल छात्राओं को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, घटना खम्हरिया सांकरा का है। दरअसल, यहां NSS का कैंप लगा हुआ था। इस कैंप में छत्तीसगढ़ के सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय, छिपली नगरी की ये छात्राएं NSS में हिस्सा ले रही थीं। सफाई के दौरान अचानक कुछ छात्राओं को चक्कर आने लगे और वे बेहोश हो गई।

इस घटना के बाद महाविद्यालय प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए सभी छात्राओं को पास के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी छात्राओं की हालत की जांच की और उचित इलाज दिया। इलाज के बाद छात्राओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उनकी हालत अब सामान्य है।

Next Story