छत्तीसगढ़

दो हाथियों की मौत से वन विभाग में हड़कंप, जानें अब क्या हुआ

jantaserishta.com
22 Jan 2025 1:50 PM IST
दो हाथियों की मौत से वन विभाग में हड़कंप, जानें अब क्या हुआ
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ: छत्तीसगढ़ में अलग अलग इलाकों से हाथी के मौत की खबर सामने आ रही है। इस बार रायगढ़ जिले से हाथी के मौत का मामला सामने आया है। यहां के मुसबहरी डेम में एक हाथी के शावक की मौत हो गई। झुंड से भटक कर शावक पानी पीने पंहुचा था। इसी दौरान शावक दलदल में फंस गया था। पिछले कुछ महीनों से हाथियों का झुंड इस क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं।
यह पूरा मामला घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में पानीखेत का है। शावक की उम्र लगभग एक से डेढ़ साल की है। बताया जा रहा है कि शावक देर रात पानी पीने के लिए डेम की ओर आया था। इसी दौरान दलदल में फंस गया। सुबह ग्रामीणों ने जब हाथी के शावक को मृत देखा तो वन अमले को इसकी सूचना दी। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है। शावक के शव का पंचनामा के बाद पीएम की कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दे कि जिले में पिछले दो दिनों में लगातार दो हाथियों की मौत हो चुकी है। कल भी करंट की चपेट में आकर एक हाथी की मौत हुई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story