छत्तीसगढ़

कृषि विभाग कार्यालय में हड़कंप, कलेक्टर ने सुबह 10 बजे खुद कर्मचारियों की ली हाजिरी

jantaserishta.com
16 Jan 2025 1:01 PM IST
कृषि विभाग कार्यालय में हड़कंप, कलेक्टर ने सुबह 10 बजे खुद कर्मचारियों की ली हाजिरी
x
छत्तीसगढ़.
महासमुंद: कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह ठीक 10 बजे कृषि विभाग पहुंचकर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजी मंगाकर खुद कर्मचारियों की हाजिरी ली और अनुपस्थित कर्मचारी योगेन्द्र वर्मा को नोटिस देने के निर्देश दिए। इस दौरान कृषि उप संचालक एफ आर कश्यप और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
कृषि उपसंचालक ने बताया कि निर्देशानुसार सभी अधिकारी-कर्मचारी को समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिए गए हैं। जिसका पालन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ एस आलोक भी मौजूद थे। तत्पश्चात कलेक्टर श्री लंगेह ने लोक निर्माण विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयों में उपस्थिति, कार्यप्रणाली और जनसेवा से जुड़े कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यहां कार्यालयीन समय में 6 कर्मचारी समय पर अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इनमें लोचन दास, पोषण ध्रुव, अंजली सोनवानी, अमित कुर्रे, ज्ञानेश ठाकुर, हेमलाल कोसरे शामिल हैं।
कलेक्टर ने यहां दैनिक उपस्थिति पंजी लेकर स्वयं हाजिरी ली और अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस देने तथा एक दिन का वेतन काटने के निर्देश कार्यपालन अभियंता श्री चंद्राकर को दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को दैनिक उपस्थिति पंजी में आते ही हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि शासन की मंशानुरूप समय पर कार्यालय पर पहुंचे और जनता को आवश्यक सेवाएं सुलभता से प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यकतानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।
गारैतलब है कि एक सप्ताह पूर्व भी कलेक्टर ने एनआईसी, अपर कलेक्टर, चिप्स, निर्वाचन शाखा, स्थापना शाखा, कोषालय, खाद्य, भू-अधीक्षक, आदिवासी, आबकारी, खनिज सहित कलेक्ट्रेट के सभी शाखाओं का निरीक्षण कर उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया था और इस वक्त भी अनेक अधिकारी कर्मचारी को नोटिस दिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story