छत्तीसगढ़
बिल्डिंग पर चढ़ी छात्रा को देख मची अफरा-तफरी, युवक बना फरिश्ता
jantaserishta.com
16 Oct 2026 8:55 AM IST

x
देखें वीडियो.
अंबिकापुर: शहर के आकाशवाणी चौक स्थित उर्सुलाइन स्कूल के छात्रावास में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक छात्रा बिल्डिंग पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्कूल प्रबंधन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान एक युवक ने बिल्डिंग पर चढ़कर छात्रा की जान बचाई।
जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले की रहने वाली छात्रा अंबिकापुर के मिशनरी स्कूल के छात्रावास में रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। छात्रा को बिल्डिंग पर चढ़ा देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्कूल प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने की कोशिश की।
इसी दौरान एक युवक छात्रावास की बिल्डिंग पर चढ़ा और छात्रा को सुरक्षित बचा लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल छात्रा के आत्महत्या की कोशिश करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





