छत्तीसगढ़
शिवनाथ नदी में बहते शव को देखकर मचा हड़कंप, SDRF की टीम ने संभाला मोर्चा
jantaserishta.com
1 Nov 2026 2:03 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: दुर्ग की शिवनाथ नदी में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता मिला। भिलाई-राजनांदगांव बायपास पुल के नीचे शव दिखाई देने की सूचना पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण शव आगे की ओर बह रहा था। टीम ने रेस्क्यू बोट और जरूरी उपकरणों की मदद से तलाशी अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद पिपरछेड़ी-कोटनी क्षेत्र के पास शव को नदी से बाहर निकाला गया।
जिला अग्निशमन कार्यालय के अनुसार, रविवार 1 नवंबर को जिला कंट्रोल रूम के माध्यम से शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद SDRF दुर्ग की टीम रेस्क्यू बोट, लाइफ जैकेट और अन्य उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जवानों ने नदी के बहाव की दिशा में शव की तलाश शुरू की।
SDRF की टीम ने अज्ञात पुरुष के शव को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पुलगांव थाना क्षेत्र की नगपुरा चौकी पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अब शव की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि शव नदी में कहां से और किन परिस्थितियों में पहुंचा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





