छत्तीसगढ़

हाई स्कूल मैदान जांजगीर में पंडवानी गायन की हुई शुरुआत

Shantanu Roy
1 Feb 2023 4:54 PM GMT
हाई स्कूल मैदान जांजगीर में पंडवानी गायन की हुई शुरुआत
x
छग
जांजगीर-चांपा। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव व एग्रीटेक कृषि मेला 2023 के अवसर पर आज हाईस्कूल मैदान जांजगीर में पंडवानी गायिका ऋतु वर्मा की ओर से मनमोहक प्रस्तुति की शुरुआत की गई। इसी प्रकार कृषि उपज मंडी प्रांगण में मिलेट मिशन, फसलों में कीट प्रबंधन, फसलों में रोग प्रबंधन के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री तथा राजस्व व आपदा प्रबंधन, पुनर्वास पंजीयन एवं स्टांप मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में दोपहर 3 बजे हाईस्कूल मैदान जांजगीर में शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही आज शाम 5:30 बजे से स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति तथा रात 8:30 बजे से दीपक चंद्राकर, लोकरंग अर्जुंदा की ओर से छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य एवं गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।
Next Story