छत्तीसगढ़
वार्ड 10 में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि
Shantanu Roy
24 Jun 2025 12:23 AM IST

x
छग
Kawardha. कवर्धा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्रभक्त पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि वार्ड क्रमांक 10 में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ हुई, जिसमें वार्डवासियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित मुखर्जी के देश के प्रति अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। विशेष रूप से कश्मीर मुद्दे पर उनके दृढ़ विचार और संघर्ष आज भी प्रेरणास्पद हैं।
उनके विचार और सिद्धांत आज की युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। मुखर्जी की सोच और बलिदान आज भी राष्ट्रीय एकता और अखंडता की प्रेरणा बने हुए हैं। प. श्यामा मुखर्जी जो स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग मंत्री रहे, ने देश की अखंडता के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। कार्यक्रम का समापन पंडित मुखर्जी के आदर्शों पर चलने एवं देशहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कवर्धा उपस्थित रहे। साथ ही रामानुज यादव वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, बिहारी राम धुर्वे सभापति, नगर पालिका परिषद, दीपक सिंहा पार्षद, पन्ना चंद्रवंशी, डॉ. कोमल जायसवाल बूथ अध्यक्ष, कौशल धुर्वे बूथ अध्यक्ष, ईश्वरी धुर्वे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजयुमो, शीतल पांडे, राकेश सिन्हा, राकेश कुमार साहू समेत नागरिक व वार्डवासी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





