छत्तीसगढ़

दुर्ग नगपुरा में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा शुरू

Nil dhankar
17 Dec 2025 1:06 PM IST
दुर्ग नगपुरा में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा शुरू
x

दुर्ग. ग्राम नगपुरा में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा 17 से 21 दिसंबर तक आयोजित है. इसे लेकर लाखो की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं के सुगमता व सुरक्षित ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रायपुर, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़ की ओर से कथा स्थल तक आने-जाने के लिए मार्ग, पार्किंग एवं डायवर्सन प्लान तैयार किया है.

इसे भी पढ़े

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के आह्वान पर दुर्ग ब्लाक के तीन खरीदी केन्द्रों में किसानों ने धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने और किसानों को पर्याप्त संख्या में टोकन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. आलबरस में खाड़ा, आमटी, मासाभाट आलबरस गांव के, निकुम केंद्र में मासाभाट, आमटी, रूदा, निकुम गांवों के और अंडा केंद्र में विनायकपुर, जंजगिरी, चिंगरी, अंडा गांवों के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए.

प्रदर्शनकारी किसानों ने धान खरीदी की धीमी गति और टोकन मिलने में होने वाले कठिनाईयों के बारे में बताया कि पहली बार धान बेचने वाले किसानों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. किसानों ने कहा कि सरकार के निर्देश के अनुसार किसानों को मजदूरी की राशि नहीं देना चाहिए लेकिन खरीदी केन्द्रों में किसानों से मजदूरी की राशि वसूल की जा रही है, किसानों की मजबूरी का अनुचित फायदा उठाया जा रहा है. किसानों को संबोधित करते हुए छग प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक एड राजकुमार गुप्त ने कहा कि किसानों में एकता नहीं है जिसके कारण सरकार बेलगाम हो गई है और धान खरीदी के लिए मनमाने निर्णय लेकर किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रही है. किसानों को भटकना पड़ रहा है, उन्होंने किसानों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया. संघ के मनोज मिश्रा व सुमिरन गुप्ता ने भी किसानों से एकजुटता की अपील की.


Next Story