छत्तीसगढ़

Pandit Pradeep Mishra की स्वीकार्यता लाखों में है, 4 बच्चे पैदा करने वाले बयान पर बोले बीजेपी नेता

Nil dhankar
1 Jun 2024 5:31 PM IST
Pandit Pradeep Mishra की स्वीकार्यता लाखों में है, 4 बच्चे पैदा करने वाले बयान पर बोले बीजेपी नेता
x

रायपुर raipur news । शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा pradeep mishra के हिंदुओं को 4 बच्चे पैदा करने के अजीब सलाह पर राजनीतिक दिग्गज उतर आए हैं। पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा satyanarayan sharma ने उनकी सलाह को खारिज कर असहमति जताई है। शर्मा ने कहा कि पंडित मिश्रा Pandit Mishra को अपने कही बात पर पुनर्विचार करना चाहिए। क्योंकि भगवान शिव को भी दो ही बच्चे हैं। आज महंगाई के समय में 4 बच्चों का भरण पोषण संभव नहीं है। हम दो हमारे दो कि नीति बहुत पहले से चल रही है। शर्मा ने कहा कि यूपी में योगी दे बच्चों की बात कहते हैं। कितने होने चाहिए यह योगी और पंडित जी तय कर दें।

chhattisgarh news शर्मा के बयान पर भाजपा नेता किरण देव Kiran Dev ने कहा कि पंडित मिश्रा की स्वीकार्यता लाखों में है। और उन्हें सुनने रोजाना लाखों लोग आते हैं। शर्मा का यह बयान राजनीतिक है। शर्मा एक कथा करके देख लें पता चल जाएगा कितने लोग आएंगे।


Next Story