छत्तीसगढ़

पंडित जी चर्चा में, बप्पा की आरती शब्दों में किया परिवर्तन

Nilmani Pal
6 Sept 2022 8:59 AM IST
पंडित जी चर्चा में, बप्पा की आरती शब्दों में किया परिवर्तन
x

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के बचेली में लड़कियों की मांग पर पंडित जी ने गणेश जी की आरती में शब्दों में परिवर्तन किया है। भगवान गणेश जी की आरती ने एक जगह 'बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया' का उच्चारण किया जाता है। जिसमें पंड़ित जी ने 'बांझन को पुत्र देत' शब्द को लड़कियों की मांग पर परिवर्तन किया है। अब इसके जगह गोद भरे शब्द का प्रयोग किया है। इसके साथ पंडित जी ने लोगों से इसी शब्द को उच्चारण करने की अपील की है।

दरअसल, बचेली के बैंक कॉलोनी के रहने वाले पंडित वेदप्रकाश पांडे गणेश पंडाल में आरती कर रहे थे। आरती के दौरान कुछ लड़कियां भी शामिल हुई। आरती के बाद पंडित जी से बच्चियों ने प्रश्न पूछा कि आरती में 'बांझन को पुत्र देत' शब्द का प्रयोग क्यों किया जाता है? इसके जगह दूसरे शब्द का प्रयोग किया जा सकता है। बच्चियों ने इस शब्द को बदलने की की मांग की। जिस पर पंडित वेदप्रकाश पांडे शब्दों परिवर्तन करते हुए गोद भरे शब्द के प्रयोग करने पर हामी भरी।

Next Story