छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकताओं की मांग का पाण्डेय ने किया समर्थन

Shantanu Roy
3 Feb 2023 6:37 PM GMT
आंगनबाड़ी कार्यकताओं की मांग का पाण्डेय ने किया समर्थन
x
छग
रायगढ़। नगर निगम के पूर्व सभापति भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष पाण्डेय ने जिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के तत्वाधान पर छत्तीसगढ़ स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के आंदोलन एवं धरना कार्यक्रम के तहत् मिनी स्टेडियम रायगढ़ में धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन प्रदान किया। सुभाष पाण्डेय ने आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को संबोधित करते हुए उनकी 06 सूत्रीय मांगों का सामर्थन किया एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओ से कांग्रेस के जनघोषणा पत्र में किये गये वादों को पूर्ण करने का अनुरोध किया।
विदित हो कि आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता एवं सहायिका को शासकीय सेवा का दर्जा दिये जाने एवं पेंशन तथा सेवानिवृत्ति के समय एक मुस्त 05 लाख रूपये की राशि दिये जाने का वादा किया गया था। किन्तु दुर्भाग्य से कांग्रेस सरकार के 04 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने के बाद भी एक भी मांगे पूर्ण नही की गई। आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता, सहायिका के कार्यो की प्रशंसा करते हुए सुभाष पाण्डेय ने कहा कि करोना काल में वैक्सीन टीकाकरण शतप्रतिशत लगाये जाने का श्रेय इन्ही आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को जाता है। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं एवं कुपोषण के खिलाफ तथा गर्भवती माताओं की रक्षा का काम इन्ही कार्यकर्ताओं के बदौलत ही संभव हो पाता है। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की मांग को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण करेगी।
Next Story