छत्तीसगढ़

पंचायत सचिव सस्पेंड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने की कार्रवाई

Nil dhankar
7 May 2022 10:38 AM IST
पंचायत सचिव सस्पेंड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने की कार्रवाई
x

जांजगीर-चाँपा। सक्ती जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम रगजा में पंचायत सचिव दुर्गाचरण जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. सक्ती जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निलंबन आदेश जारी किया गया है.

ग्राम पंचायत सचिव दुर्गाचरण जायसवाल का उक्त कृत्य अपने कर्तव्य के प्रति घोर उदासीनता, लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं वरिष्ठ अधिकारियों की आदेशों की अवहेलना की श्रेणी में आता है. इस पर पंचायत सचिव का कृत्य छग पंचायत (आचरण) नियम 1998 के विपरीत होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. निलंबन अवधि में ग्राम पंचायत सचिव का मुख्यालय सक्ती जनपद पंचायत कार्यालय निर्धारित किया जाता है. निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.


Next Story