x
छत्तसीगढ़
Abhanpur अभनपुर: थाना क्षेत्र के ग्राम खोला में पंचायत सचिव कुंदन लाल साहू के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सरपंच पति तुलाराम साहू ने अभनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास सचिव के साथ विवाद के दौरान मारपीट की। घटना के बाद सचिव संघ में भारी आक्रोश फैल गया। ब्लॉक सचिव संघ अध्यक्ष शेषनारायण साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सचिव अभनपुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
सचिव संघ ने कहा कि शासकीय कार्य कर रहे कर्मचारियों के साथ इस तरह की घटना गंभीर और निंदनीय है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Next Story