छत्तीसगढ़

नियमितिकरण की आस में बैठे पंचायत सचिवों को झटका

Nil dhankar
18 March 2025 5:07 PM IST
नियमितिकरण की आस में बैठे पंचायत सचिवों को झटका
x

रायपुर। डिप्टी सीएम पंचायत ग्रामीण विकास विजय शर्मा ने आज विधानसभा में बताया कि पंचायत सचिव के नियमितिकरण को लेकर एक समिति गठित की गयी थी।कमेटी को 30 दिन के भीतर अपना प्रतिवेदन जमा करना था। लेकिन समिति ने अभी तक रिपोर्ट ही नहीं दी।

इनका नियमितिकरण कब तक किया जा सकेगा, इसकी जानकारी देना संभव नहीं है। प्रश्न काल में कांग्रेस के कुंवर निषाद ने पूछा था कि नियमितिकरण को लेकर समिति का गठन किया गया था। समिति को कब तक प्रतिवेदन देना था और प्रतिवेदन पर क्या कार्रवाई की गयी है।

वहीं एक अन्य जवाब में डिप्टी सीएम ने बताया कि कमेटी की तरफ से रिपोर्ट नहीं सौंपे जाने की वजह से नियमितकरण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है। बता दें कि पंचायत सचिव नियमितिकरण के मुद्दे पर एक बार फिर से हड़ताल पर चले गये हैं।

Next Story