छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पंचायत घोटाला...53 पंचायतों में साढ़े 3 करोड़ रुपए की गड़बड़ी...नोटिस जारी

jantaserishta.com
9 Jun 2021 6:45 AM IST
छत्तीसगढ़ में पंचायत घोटाला...53 पंचायतों में साढ़े 3 करोड़ रुपए की गड़बड़ी...नोटिस जारी
x

डेमो फोटो 

पंचायत घोटाला का मामला

बिलासपुर: जिले के 53 पंचायतों में 14वें वित्त वर्ष की राशि खर्च करने में साढ़े 3 करोड़ रुपए की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इन पंचायतों ने नियमों के खिलाफ चेक के जरिए बैंक से पैसे निकाले हैं। जबकि खर्च की गई राशि ब्यौरा पंचायतों के पास नहीं है।

चेक के माध्यम से ये राशि मस्तूरी जनपद पंचायत के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अनुमति से निकालने की बात भी कही जा रही है। जबकि शासन के आदेश के मुताबिक 1 जुलाई 2019 से 14वें वित्त योजना मद की राशि का भुगतान PFMS सिस्टम से ऑनलाइन किया जाता है। नियमों के मुताबिक राशि का भुगतान नगद या चेक के जरिए नहीं करना है। इसके बावजूद इन पंचायतों ने एकल हस्ताक्षर से ही पैसे निकाल लिए। विभाग ने ऐसे सभी पंचायतों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और जबाव नहीं आने पर विभाग कार्रवाई करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story