छत्तीसगढ़

पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्राम सभा में ली ग्राम पंचायत को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने की शपथ

Shantanu Roy
26 Jun 2026 7:29 PM IST
पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्राम सभा में ली ग्राम पंचायत को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने की शपथ
x
छग
Surajpur. सूरजपुर। कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशन में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों में साक्षरता को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। ष्उल्लास - नवभारत साक्षरता कार्यक्रमष् अंतर्गत ग्राम सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं असाक्षरों ने ग्राम पंचायत को पूर्ण रूप से साक्षर बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, मेट, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्कूल शिक्षक एवं उल्लास प्रभारी ने उपस्थित ग्रामीणों को साक्षरता की शपथ दिलाई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अशिक्षा एवं निरक्षरता हमारे विकास में सबसे बड़ी बाधक है। यदि गांव का सर्वांगीण विकास करना है, तो पूरे गांव का साक्षर होना अत्यंत आवश्यक है।
ग्राम सभा में जल संरक्षण एवं पर्यावरण समृद्धि के लिए ष्पेड़ लगाओ अभियानष् पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों की सूची उच्च कार्यालय को प्रेषित की गई। उपस्थित पंचगण एवं ग्रामवासियों ने शिक्षा की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय के साथ सभी को शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़कर अपने ग्राम को बेहतर बनाना है, और इसके लिए साक्षर होना नितांत आवश्यक है।
ग्राम सभा में जागरूक ग्रामीणों ने विशेष रूप से इस बात पर बल दिया कि आजकल बढ़ रहे डिजिटल फ्रॉड एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए भी अक्षरों एवं अंकों का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने साक्षरता अभियान के आंकड़ों की जानकारी दी तथा बताया कि उल्लास सर्वेक्षण के दौरान चिन्हित शेष असाक्षरों को कार्यक्रम के तहत आयोजित परीक्षा में सम्मिलित कराकर पूर्ण साक्षर बनाया जाएगा। ग्राम सभा में उल्लास कार्यक्रम के वाचन में ब्लॉक परियोजना अधिकारी एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही।
Next Story