छत्तीसगढ़

जनता से रिश्ता अखबार के दफ्तर में पाकिस्तानी माफिया के गुर्गों ने दी धमकी

Nil dhankar
16 May 2025 11:06 AM IST
जनता से रिश्ता अखबार के दफ्तर में पाकिस्तानी माफिया के गुर्गों ने दी धमकी
x

600 बैंक खातों के छुपे मालिक निकले सटोरिए बाप-बेटे

जनता से रिश्ता में खबर प्रकाशित होने के बाद नंदलाल लालवानी और गोविंद लालवानी आए पकड़ में

बीते दिनों से जनता से रिश्ता प्रमुखता के साथ दोनों सटोरिए के खिलाफ खबर प्रकाशित करता रहा है

नंदलाल लालवानी और गोविंद लालवानी की नागरिकता की गहराई से जांच होनी चाहिए

सटोरिए बाप-बेटे ईडी और ष्टक्चढ्ढ जांच के दायरे में आ चुके है, क्योंकि महादेव सट्टेबाजी की जांच दोनों एजेंसियां कर रही है इसलिए जाँच आगे बढ़ेगी तो इन दोनों के नाम भी आ सकते है...

पुलिस को जिन जिन बैंक खाते से लेनदेन होने का ब्यौरा मिला है वे खाते 2019 से खोले गए है, यानि तत्कालीन भूपेश सरकार के समय से यह खाते खोले गए है, साल 2018 से प्रदेश में महादेव सट्टेबाजी का संचालन चरम पर था. साय सरकार बनने पर पुरे सट्टेबाजी के रैकेट का खुलासा हुआ

संपूर्ण छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी सट्टा माफियों को जाल धीरे-धीरे खुलेगा अगर पुलिस गहराई से जांच करे तो...

रायपुर (जसेरि)। राजधानी से सटे तिल्दा में संचालित ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘गजानंद’ को लेकर पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपियों नंदलाल लालवानी और उनके बेटे गोविंद लालवानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सट्टा कारोबार से जुड़े 600 से अधिक बैंक खातों का संचालन हो रहा था जिन्हें अब फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नीचे फोटो में पीड़ित मिलिंद जैन निवासी तिल्दा




गौरतलब है कि गोविंद लालवानी तिल्दा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 03 से निर्दलीय पार्षद हैं और उनके पिता नंदलाल लालवानी का सीधा संबंध कांग्रेस पार्टी से बताया जा रहा है। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर सारी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार दोनों की संपत्तियों का आंकलन करते हुए अब तक लगभग 300 करोड़ तक का संपत्ति का खुलासा हो सकता है।

पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी परिवार का ‘महादेव ऐप’ के मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर से गहरा संबंध है। साल 2021 में गोविंद लालवानी की शादी में सौरभ चंद्राकर के शामिल होने की पुष्टि हुई है वहीं 2023 में दुबई में हुई चंद्राकर की शादी में भी गोविंद की मौजूदगी सामने आई है। इस विदेश यात्रा के बाद पुलिस ने गोविंद से कई स्तरों पर पूछताछ भी की थी।

अब तक इस प्रकरण में छह सटोरिए गिरफ्तार किए जा चुके हैं और पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर नंदलाल और गोविंद की गिरफ्तारी की गई। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में ऐसे कई और लोकल ऑनलाइन सट्टा ऐप सक्रिय हैं जिनकी जांच की जा रही है। इस पूरे नेटवर्क के भंडाफोड़ के बाद आने वाले दिनों में और भी कई बड़ी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

02.04.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत वार्ड नं. 06 स्थित एक मकान में त्रड्डद्भड्डठ्ठड्डठ्ठस्र ड्डश्चश्च से ऑन-लाईन सट्टा संचालित करते आरोपी हर्ष पंजवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 60,000/- रूपये तथा विभिन्न कम्पनी के चेकबुक, पासबुक एवं ए.टी.एम. कार्ड एवं सट्टा के पैसों का हिसाब- किताब जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी हर्ष पंजवानी से गजानंद एप के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले अन्य आरोपी के संबंध में पूछताछ कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 09.04.2025 को प्रकरण में आरोपी खूबीराम पटेल, सोनू ऊर्फ शिवा सेन, शैलेन्द्र सिंह ऊर्फ सोनू को गिरफ्तार कर कब्जे से 03 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 60,000/- रूपये जप्त किया जाकर सभी आरोपियों के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 125/25 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। केस के विवेचना में पाया गया कि नंदलाल लालवानी द्वारा विभिन्न व्यक्तियों के आधार कार्ड को अपने पास रखकर उससे फर्जी मोबाईल नम्बर प्राप्त कर उसका उपयोग सट्टा के संचालन हेतु किया गया है साथ ही जप्त मोबाईल फोन के तकनीकी विशलेषण में गोविंद लालवानी की भी संलिप्तता पाई गई। जिस पर नंदलाल लालवानी एवं गोविंद लालवानी को पकडक़र घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त घटना को स्वीकार किया गया। दोनो सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 नग मोबाईल फोन एवं 02 नग आधार कार्ड जुमला कीमती लगभग 60,000/- रूपये जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 125/25 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बी.एन.एस के तहत कार्यवाही किया गया है। साथ ही ऑनलाईन सट्टा के पैसो के लेन-देन हेतु उपयोग किये गये 600 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01. नंदलाल लालवानी उर्फ नंदू पिता स्व. गोपाल दास लालवानी उम्र 57 साल निवासी वार्ड नं. 03 एस.बी.आई. बैंक के सामने थाना तिल्दा नेवरा रायपुर।

02. गोविंद लालवानी पिता नंदलाल लालवानी उम्र 27 साल निवासी वार्ड नं. 03 एस.बी.आई. बैंक के सामने थाना तिल्दा नेवरा रायपुर।

14 मई को पुलिस ने किया था खुलासा

ऑनलाईन सट्टा के पैसो के लेन-देन में उपयोग में लाये गये 600 से अधिक बैंक खाताओं को कराया गया फ्रीज़

केस में अब तक कुल 06 सटोरियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

सटोरियों द्वारा गजानंद एप के पैनलों से तिल्दा नेवरा ऑनलाईन सट्टा का किया जा रहा था संचालन।

प्रकरण में पूर्व में 04 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 07 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये का किया जा चुका है जप्त।

गिरफ्तार सटोरियों से पूछताछ एवं तकनीकी विशलेषण में सटोरियों की संलिप्तता पाये जाने पर किया गया गिरफ्तार।

प्रकरण में अब तक कुल 06 सटोरियों को किया गया है गिरफ्तार।

सटोरियों के कब्जे 03 नग मोबाईल फोन एवं 02 नग आधार कार्ड किया गया है जप्त।

सटोरियों के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 125/25 धारा 4(क) जुआ एक्ट, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07, 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बी.एन.एस का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

जनता से रिश्ता मेें जन सरोकार के माध्यम पूरे मामले का खुलासा लगातार करने का निर्णय मीडिया हाउस ने लिया है

जनता से रिश्ता अखबार के दफ्तर में पाकिस्तानी माफिया के द्वारा अलग-अलग माध्यम से धमकी दी गई । धमकी चमकी के बाद अब मामले का पूरा खुलासा करते हुए जनता से रिश्ता ने जन सरोकार के माध्यम से जनता औऱ प्रशासन के संज्ञान में धमकी प्रकरण को लाते हुए सर्वप्रथम अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे मामले का खुलासा लगातार करने का निर्णय प्रबंधन ने लिया है। उपरोक्त मारपीट के प्रकरण में तिल्दा थाने में दर्ज एफआईआऱ के आधार पर नाम का प्रकाशन वास्तविकता के साथ किया जा रहा है और एफआईआर की कॉपी जनता से रिश्ता अखबार के पास उपलब्ध है। एक अज्ञात व्यक्ति गिरीश द्वारा सामाजिक धमकी मानहानि कोर्ट जाने की धमकी देते हुए उल्टा सवाल दागा कि पाकिस्तानी सट्टा कहां होता है। धमकी भरे शब्दों का प्रयोग ,करते हुए जनता से रिश्ता प्रबंधन को फोन पर धमकाया। जनता से रिश्ता अखबार प्रबंधन ने भी जनसरोकार का मुद्दा उठाने और किसी भी पाकिस्तानी माफिया या किसी भी अज्ञात पाकिस्तानी व्यक्ति से डरने वाला नहीं है । हमारे अखबार की टेग लाइन जो दिखेगा, वो छपेगा पर लागातर काम करते रहेंगे।

हम जनता से रिश्ता अखबार में लगातार दबे, कुचले, प्रताडि़त लोगों की आवाज बनकर न्याय दिलाने के लिए लड़ते रहेंगे। हम अपने अखबार में छापते रहेंगे। मारपीट के मामले में पीडि़त ने अपने आवेदन पर पूरी घटना के पीछे हारे हुए परदेसिया नेता संरक्षण और हाथ होना बताया है। कल मारपीट की घटना का जो हवाला हमारे अखबार में छापा उसमें पीडि़त के निवेदन पर काल्पनिक नाम का प्रकाशन किया गया था जो संयोगवंश किसी व्यक्ति विशेष का भी हो सकता है जिससे उसे व्यक्ति का कोई लेना देना नहीं है। क्योंकि वह काल्पनिक नाम का उपयोग किया गया था । अब क्योंकि पाकिस्तानी माफिया और पाकिस्तानी व्यक्ति द्वारा अखबार प्रबंधन को डरा चमका कर मानहानि का केस की धमकी दिए जाने के कारण उपरोक्त मारपीट के प्रकरण के सभी नाम और पीडि़त का असली नाम भी उजागर किया जा रहा है। पीडि़त का नाम है मिलिंद जैन, कान्हा बिहार कालोनी तिल्दा। आरोपियो के नाम इस प्रकार है- प्रकाश मेधवानी, सुनील जोठवानी, गौतम पंजवानी और अन्य जिनमें से कुछेक ने जमानत करा ली है। और बचे हुए आरोपी फरार होना बताया जा रहा है।

अब इस खबर को आप फिर से वास्तविक नाम के साथ पढ़े। पीडि़त परिवार द्वारा राष्ट्रपति गृहमंत्री प्रधानमंत्री को दिया गया आवेदन पत्र अखबार के दफ्तर में है पीडि़त की वर्तमान ताजा तरीन फोटो इस खबर के साथ प्रकाशित की जा रही है । पीडि़त इस वक्त अपने शरीर में लगे अलग-अलग धाव एव पेर फ्रैक्चर का इलाज अस्पताल के बाद घर में करवा रहा है।

300 से 400 करोड़ों की संपत्ति का मालिक, पार्षद और नेता भी बन गया

वैसे ही दूसरे प्रकरण में बालोद में एक रायपुर से जाकर पाकिस्तानी माफिया बालोद में छुठभैया नेतागिरी कर कांग्रेस के नेताओं के साथ मिलकर जम के सट्टेबाजी कराई जा रही थी इसी दरमियान सट्टेबाज माफिया ने पाला बदल कर खुद ही पार्षद चुनाव लडक़र अपनी किस्मत को आजमाया अब वह पार्षद बंनकर खुलेआम बालोद में सट्टा का कारोबार करता है जो करीबन लाखों लाखों करोड़ों का है वहां के लोगों का कहना है यह परदेसिया माफिया पहले जब आया था तो रहने के लिए मकान भी नहीं था आज 300 से 400 करोड़ों की संपत्ति का मालिक बनकर बालोद का पार्षद पद का नेता भी बन गया।

Next Story
null