छत्तीसगढ़

बिलासपुर नेशनल हाईवे में दर्दनाक मौत

Nilmani Pal
5 March 2025 2:54 PM IST
बिलासपुर नेशनल हाईवे में दर्दनाक मौत
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान ट्रेलर का पहिए युवक के सिर को कुचल दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है।

टीआई रजनीश सिंह ने बताया कि पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। रायपुर की तरफ से तेज रफ्तार ट्रेलर मस्तूरी की ओर जा रहा था। धूमा और सिलपहरी बाइपास के पास ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे युवक का सिर ट्रेलर के पहिए के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान की युवक की पहचान करने की कोशिश की गई। लेकिन, उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने युवक की जेब से मिले मोबाइल पर कॉल किया। इसमें पता चला कि युवक बिल्हा क्षेत्र के ग्राम बिटकुली का रहने वाला था। पुलिस ने परिजन को हादसे की जानकारी दी। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Next Story