छत्तीसगढ़

पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, कार और बाइक में हुई टक्कर

Nil dhankar
29 Nov 2021 4:54 PM IST
पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, कार और बाइक में हुई टक्कर
x
बड़ा हादसा

सूरजपुर/भैयाथान। कार और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़ मौके से फरार हो गया। झिलमिली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार बीती रात महादेव (30 वर्ष) अपनी पत्नी अनिता (25 वर्ष) के साथ बाइक में सवार होकर ग्राम पासल से अपने घर केवटाली जा रहा था, तभी प्रतापपुर की ओर से आ रही कार व बाइक की ग्राम मोहली के पास सड़क पर आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में मौके पर ही अनिता की मौत हो गई, जबकि महादेव की इलाज के दौरान मौत हो गई।


Next Story