छत्तीसगढ़

हाथी के हमले से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
14 April 2024 1:28 PM GMT
हाथी के हमले से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत
x
छग
रायगढ़। रायगढ़ जिले में तमनार थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह हाथी के हमले से जंगल में महुआ बीनने गई एक महिला की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। मामला रायगढ़ वन मंडल के तमनार वन परिक्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 8 बजे आमघाट निवासी कालावती पति सुखसिंग राठिया उम्र करीबन 50 साल गांव की अन्य महिलाओं के साथ महुआ बीनने जंगल गई हुई थी। बताया जा रहा है इस बीच सभी लोग पहाड़ चढ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान एक हाथी मौके पर आ गया।

अचानक हाथी को सामने देख लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। लोग अपने जान बचाने इधर -उधर भागने लगे, परंतु कलावती भागने में सफल नहीं हो सकी, जिसके बाद हाथी ने महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि महिला को कुचलने के बाद 1 किमी दूर उसी हाथी ने 1 व्यक्ति रामलाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाथी के हमले से महिला की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ साथ वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Next Story