छत्तीसगढ़
बालोद में हिरण की दर्दनाक मौत: कुत्तों के झुंड ने गांव में घेरकर मार डाला
Shantanu Roy
1 July 2025 9:15 PM IST

x
छग
Balod. बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम घोटिया में मंगलवार सुबह गांव में भटके एक हिरण को कुत्तों के झुंड ने घेरकर मौत के घाट उतार दिया। जंगल से भटककर गांव की ओर आए करीब 2 साल के नर हिरण को कुत्तों के झुंड ने दौड़ाना शुरू कर दिया। जान बचाने की कोशिश में हिरण गांव की गलियों में इधर-उधर भागता रहा। लेकिन अंततः कई जगह गिरने और गंभीर चोटें लगने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब 5.30 बजे कुत्ते हिरण को दौड़ाते हुए गांव के अंदर तक ले आए। हिरण ने लगातार खुद को बचाने का प्रयास किया। लेकिन कुत्तों के झुंड ने उसे चारों ओर से घेर लिया। इस संघर्ष में हिरण बुरी तरह घायल हो गया और आखिरकार उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही दल्ली रेंज के रेंजर मूलचंद शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने हिरण का पोस्टमॉर्टम किया। परीक्षण के बाद वन विभाग ने विधिवत रूप से हिरण का अंतिम संस्कार कराया। 28 जून को बालोद शहर के तांदुला जलाशय में एक हिरण का शव पानी में तैरता मिला था। इसी क्षेत्र में कुछ दूरी पर एक और हिरण को जंगली जानवर ने मारकर खा लिया था। वन विभाग के अनुसार दोनों नर हिरणों पर लकड़बग्घे ने हमला किया था। जिसमें एक को शिकार बना लिया गया। जबकि दूसरा भयवश रात के अंधेरे में पानी में कूद गया और डूबकर उसकी मौत हो गई। विभाग ने दोनों हिरणों का विधिवत पोस्टमॉर्टम कर अंतिम संस्कार किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





