छत्तीसगढ़

दर्द विशेषज्ञ डॉ. बबलेश महावर का परामर्श कैम्प लगा भिलाई में, मरीजों को मिला फायदा

Nil dhankar
17 Jan 2023 8:06 AM IST
दर्द विशेषज्ञ डॉ. बबलेश महावर का परामर्श कैम्प लगा भिलाई में, मरीजों को मिला फायदा
x

दुर्ग। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर अपने विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के साथ ही, विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम के लिये प्रतिष्ठा प्राप्त है। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा समय-समय पर, छत्तीसगढ़ के छोटे शहरों-कस्बो परामर्श शिविर के द्वारा, वहाँ के मरीजों को सलाह व इलाज का फायदा दिया जाता है।

इसी क्रम मे दर्द विशेषज्ञ डॉ. बबलेश महावर ने भिलाई मे कृष्णा मेडिकल कॉम्पलेक्स, पावर हाउस, भिलाई में परामर्श शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में, उपस्थित मरीजों को दर्द से निजात पाने का परामर्श दिया गया। दर्द के कारणों व उसकी परेशानियों के बारे में डॉ. बबलेश महावर ने कहा, हर व्यक्ति कभी न कभी शरीर के किसी अंग में, दर्द से पीड़ित होता है, पुराना दर्द (तीन महीने से अधिक) आपकी गतिविधियों मे बाधा डालता है, कार्यात्मक क्षमता में हस्तक्षेप करता है, परिवारिक, सामाजिक व व्यवसायिक कार्यों को पूरा करने मे बाधा डालता है, इससे डिप्रेशन चिंता और सोने मे परेशानी हो सकती है, जो आपके दर्द को बढ़ाती है। उन्होने बतलाया कि पीठ, सिर, गर्दन, जोड़ों, कैंसर, घुटने, साइटिका मस्कुलो स्केलेटल जैसे सभी दर्द का इलाज संभव है, इसके लिये, अपने पेन विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिये।

Next Story