छत्तीसगढ़ में 31 जनवरी तक धान और 31 मई तक होगी मक्का खरीदी

फाइल फोटो
रायपुर:- राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान और मक्का खरीदी के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। राज्य में भारत सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर काॅमन धान 1868 रूपए प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान 1888 रूपए प्रति क्विंटल एवं मक्का 1850 रूपए प्रति क्विंटल में खरीदा जाएगा। खरीफ वर्ष 2020-21 के दौरान राज्य के किसानों से नगद व लिकिंग में धान खरीदी की जाएगी। धान खरीदी एक दिसम्बर से 31 जनवरी तक और मक्का खरीदी 1 दिसम्बर से 31 मई तक की जाएगी। बीज उत्पादक किसानों से समर्थन मूल्य पर धान बीज खरीदी चिन्हांकित खरीदी केन्द्रों में बीज निगम के प्रमाण पत्र के आधार पर एक मार्च से 31 मई तक की जाएगी। राज्य के समितियों द्वारा शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर सोमवार से शुक्रवार तक धान खरीदी की जाएगी तथा प्रत्येक शनिवार को क्रय किए गए धान की मात्रा बारदानों का उपयोग तथा समिति को धान उपार्जन के लिए प्राप्त राशि के व्यय की पुष्टि धान खरीदी साफ्टवेयर में अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





